योग अब विश्व धरोहर : मोदी

बेंगलुरू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि योग की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैल रही है। यह अब विश्व धरोहर है।

बेंगलुरू, 3 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि योग की लोकप्रियता पूरी दुनिया में फैल रही है। यह अब विश्व धरोहर है।

इंटरनेशनल कांफ्रेंस आन फ्रंटियर्स इन योगा रिसर्च एंड इट्स एप्लीकेशन (आईएनसीओएफवाईआरए) के 21वें संस्करण के उद्घाटन के मौके पर मोदी ने कहा, “योग अब विश्व धरोहर है। दुनिया भारत की इस पारंपरिक औषधि को बेहद उत्साह से अपना रही है।”

मोदी ने कहा, “योग की इस शक्ति में विश्वास और मानवता में आस्था के बल पर मैंने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस पहल (अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस) का प्रस्ताव रखा था।” मोदी ने कहा कि 21 जून 2015 को 192 देशों के दस लाख लोगों ने योग दिवस मनाया था।

विवेकानंद योग अनुसंधान द्वारा 3 से 7 जनवरी तक आयोजित आईएनसीओएफवाईआरए का मकसद आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, योग, यूनानी, सिद्धा, होम्योपैथी और आधुनिक दवाओं के बीच तालमेल बनाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493