पूर्वोत्तर भारत, पड़ोसी देशों में भूकंप के झटके

शिलोंग, 4 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर भारत और इसके आसपास के देशों म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान में सोमवार सुबह मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से जान एवं माल को नुकसान की खबर नहीं आई है।

मेघालय में क्षेत्रीय भूकंप केंद्र के अधिकारी ने बताया, “भूकंप सुबह 4.37 बजे आया और रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र मणिपुर के तामेंगलोंग जिले का सीमावर्ती क्षेत्र रहा।”

भूकंप के झटके मणिपुर, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में महसूस किए गए।

देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र को विश्व का छठा बड़ा भूकंप प्रभावित क्षेत्र माना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493