मेलबर्न, 4 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘सीनफेल्ड’ के किरदार जॉर्ज कॉस्टांजा (जैसन एलेग्जेंडर) के चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। यहां जॉर्ज कॉस्टांजा थीम पर ‘जॉर्ज्स बार’ नाम से एक बार खुला है।
बार में ग्राहकों के लिए द समर ऑफ जॉर्ज, द हैंड मॉडल एवं मरिसा टॉमई नाम से कॉकटेल उपलब्ध हैं।
वेबसाइट ‘ईडब्ल्यू डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, समाचारपत्र ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ ने बार के सह-मालिक एवं संचालक डेव बैरेट के हवाले से कहा, “हमारे दिमाग में जॉर्ज नाम आया और हमने इसकी पृष्ठभूमि, अवधारणा व थीम पर काम किया। जॉर्ज कॉस्टांजा नाम बार पर कई लिहाज से फबता है। जॉर्ज को लेकर व्याप्त हास्यपूर्ण बातें काम करती हैं।”
बैरेट ने कहा, “हम लगातार इस दिशा में काम करेंगे और थीम की तह में जाएंगे।”
बार कॉस्टांजा के चाहनों वालों की नजर में आ गया है।
बैरेट ने कहा, “बीती रात मेलबर्न में रहने वाले एक व्यक्ति ने मुझसे संपर्क किया..हम उसके साथ एक शो करने के बारे में बात कर रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath