दिल्ली में घना कोहरा, 3 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह घना कोहरा रहा। दृश्यता 300 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिसका असर रेल यातायात पर पड़ा। कोहरे के कारण तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि कई अन्य के आगमन एवं प्रस्थान में देरी हुई।

भारत मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 41 प्रतिशत दर्ज की गई।

इधर, उत्तर रेलवे ने बताया, “कोहरे से दृश्यता प्रभावित होने के कारण तीन रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं, जबकि तीन अन्य के समय में बदलाव किया गया है। कुल 19 रेलगाड़ियां अपने नियत समय से देरी से चल रही हैं।”

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक आठ डिग्री सेल्यिस था। रविवार को यहां दृश्यता करीब 200 मीटर थी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493