दीपिका : बैडमिंटन छूटा, हो गईं ‘मस्तानी’ (जन्मदिन : 5 जनवरी)

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। खूबसूरत आखें, मासूम चेहरा और अपनी सादगी से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सभी की पसंदीदा हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ की कामयाबी के बाद उनका नाम मधुबाला, माधुरी जैसी अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार हो गया है। दीपिका नए जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अब तक दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं।

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। खूबसूरत आखें, मासूम चेहरा और अपनी सादगी से दर्शकों को दिवाना बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण सभी की पसंदीदा हैं। हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘बाजीराव-मस्तानी’ की कामयाबी के बाद उनका नाम मधुबाला, माधुरी जैसी अभिनेत्रियों की गिनती में शुमार हो गया है। दीपिका नए जमाने की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने अब तक दो फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीते हैं।

जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में 5 जनवरी 1986 को हुआ। वह बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं। बेंगलुरू में पली-बढ़ी दीपिका की मातृभाषा कोंकणी है। उन्होंने किशोरावस्था में राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में बैडमिंटन खेला था। बाद में खेल को पीछे छोड़ उन्होंने मॉडलिंग को अपना करियर चुना। इसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अभिनय के साथ-साथ नृत्य में भी दिलचस्पी है, जिसके चलते फिल्मों में उनके नृत्य को भी सराहा गया। उन्होंने मॉडलिंग में सफलता के बाद अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा। सबसे पहले उन्होंने हिमेश रेशमिया के पॉप अल्बम ‘आप का सुरूर’ में गीत ‘नाम है तेरा’ से अभिनय की शुरुआत की।

इसके बाद उन्होंने 2006 में अभिनेता उपेंद्र के साथ कन्नड़ फिल्म में काम करते हुए अपनी पहली फिल्म ‘ऐश्वर्या’ पूरी की। वहीं बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने उन्हें रातोंरात शोहरत दिलाई। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

फराह खान की इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान भी थे। उनकी यह फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हिट साबित हुई। इस फिल्म के साथ उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नामांकन प्राप्त हुआ।

दीपिका धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी हैं। वह विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों को जाती रहती हैं। इतना ही नहीं, अपनी कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले वह भगवान की पूजा-अर्चना जरूर करती हैं।

उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2006 से की। इसके बाद उन्होंने 2006 में फिल्म ‘ऐश्वर्या’, 2007 ‘ओम शांति ओम’, 2008 ‘बचना ऐ हसीनो’ 2009 ‘चांदनी चौक टू चाइना’, 2009 ‘बिल्लू’, 2009 ‘लव आज कल’ 2009 ‘मैं और मिसेज खन्ना’ 2010 ‘कार्तिक कॉलिंग कार्तिक’, 2010 ‘हाउसफुल’, 2010 ‘लफंगे परिंदे’, 2010 ‘ब्रेक के बाद’, 2010 ‘खेलें हम जी जान से’, 2011 ‘दम मारो दम’, 2011 ‘आरक्षण’, 2011 ‘देसी बॉयज’, 2012 ‘कॉकटेल’, 2013 ‘रेस 2’, 2013 ‘बॉम्बे टॉकीज’ 2013 ‘ये जवानी है दीवानी’, 2013 ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, 2013 ‘गोलियों की रासलीला’, 2014 ‘हैप्पी न्यू ईयर’, 2015 ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में अपनी बेहतरीन अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

दीपिका ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई पुरस्कार जीते। इनमें सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला का किरदार, सबसे पसंदीदा सबसे पसंदीदा नई हीरोइन, सर्वश्रेष्ठ नवांगतुक पुरस्कार (महिला), ग्लेम नवोदित कलाकार (महिला), सफल भूमिका (महिला) जैसी श्रेणियों के पुरस्कार शामिल हैं।

दीपिका के व्यक्तिगत जीवन की बात की जाए तो उनके साथ रणबीर कपूर का नाम भी जोड़ा जा चुका है। यहां तक कि दीपिका ने अपनी गर्दन पर उनके नाम का टैटू भी बनवाया था। फिलहाल चर्चा है कि वह रणवीर सिंह को डेट कर रही हैं। देखने वाली बात यह होगी कि वह इस साल अपना जन्मदिन किसके साथ मनाती हैं। दीपिका के पास इस बार ‘बाजीराव मस्तानी’ की सफलता के साथ जन्मदिन की दोहरी खुशी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493