अमिताभ बच्चन को कोलकाता में महसूस हुआ भूकंप का झटका

कोलकाता, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए, जो इस समय ‘टीई3एन’ की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं।

कोलकाता, 4 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए, जो इस समय ‘टीई3एन’ की शूटिंग के लिए कोलकाता में हैं।

भारत के पूवरेत्तर राज्यों में रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके सोमवार तड़के 4.35 बजे महसूस किए गए। भूकंप के झटके पड़ोसी देशों म्यांमार, बांग्लादेश और भूटान में भी महसूस किए गए।

अमिताभ ने सोमवार को ट़्िवटर पर पोस्ट किया, “भूकंप, कोलकाता में तड़के लगभग साढ़े चार बजे महसूस हुआ। सुबह पुष्टि हुई। सब सलामत हों। सबके लिए प्रार्थना।”

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के कारण छह लोगों की जान गई है, जबकि 50 से अधिक घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493