रांची, 4 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रघुनंदन मंडल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
पार्टी सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मंडल (55) का रांची से 500 किलोमीटर दूर गोड्डा जिले के कोरका गांव में अपने निवास स्थान पर निधन हो गया। उन्हें रविवार आधीरात को दिल का दौरा पड़ा था।
मंडाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह झारखंड विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।
विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित अन्य विधायकों ने मंडल के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
dharmpath.com dharmpath