श्रीनगर में कई इलाकों में प्रतिबंध जारी

श्रीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंगलवार को भी ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई हिस्सों में प्रतिबंध जारी रखने का निर्णय लिया।

यहां एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जदिबल एवं रैनावाड़ी पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आज (मंगलवार) भी प्रतिबंध जारी रहेगा।”

सऊदी अरब की सरकार द्वारा शिया मौलवी शेख निम्र अल निम्र को फांसी दिए जाने के विरोध में सोमवार को विरोध-प्रदर्शन का आह्वान किया गया था, जिसे देखते हुए श्रीनगर के कई हिस्सों में सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया गया था।

पुलिस एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) की टुकड़ियां प्रतिबंध वाले इलाकों में राहगीरों एवं वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाए हुए हैं।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493