Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 दिल्ली की यातायात पुलिस को भी सशस्त्र करने की तैयारी | dharmpath.com

Monday , 16 June 2025

Home » भारत » दिल्ली की यातायात पुलिस को भी सशस्त्र करने की तैयारी

दिल्ली की यातायात पुलिस को भी सशस्त्र करने की तैयारी

दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी के मुताबिक, पहले चरण में फरवरी में लगभग 1,000 यातायात पुलिसकर्मियों को पिस्तौल उपलब्ध कराई जाएंगी।

बस्सी ने सोमवार को बताया, “लगभग 1,000 यातायात पुलिसकर्मियों विशेषकर चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में तैनात यातायात पुलिसकर्मियों को अप्रिय और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पिस्तौल दी जाएंगी।”

उन्होंने बताया, “यह कदम सक्षम बनाने की दिशा में उठाया गया है। अगले महीने तक पिस्तौल उपलब्ध करा दी जाएंगी।”

दिल्ली की यातायात पुलिस के पास हथियार नहीं होते हैं, क्योंकि उनकी भूमिका सिर्फ यातायात नियंत्रित करने तक सीमित होती है। पिछले कुछ साल में राजधानी में रोडरेज के मामले बढ़े हैं, जिनमें कई लोगों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि भारत के कई राज्यों में यातायात पुलिस के पास हथियार होते हैं लेकिन अब तक दिल्ली की यातायात पुलिस को हथियारों से लैस नहीं किया गया है।

दिल्ली की यातायात पुलिस को भी सशस्त्र करने की तैयारी Reviewed by on . दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी के मुताबिक, पहले चरण में फरवरी में लगभग 1,000 यातायात पुलिसकर्मियों को पिस्तौल उपलब्ध कराई जाएंगी।बस्सी ने सोमवार को बताया, दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी के मुताबिक, पहले चरण में फरवरी में लगभग 1,000 यातायात पुलिसकर्मियों को पिस्तौल उपलब्ध कराई जाएंगी।बस्सी ने सोमवार को बताया, Rating:
scroll to top