सऊदी अरब, ईरान को तनाव दूर करने की जरूरत : अमेरिका

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉश अर्नेस्ट ने सोमवार को कहा, “हम सभी पक्षों से संयम बरतने और क्षेत्र में और तनाव नहीं बढ़ाने का आग्रह करते हैं।” अर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ईरान के विदेश मंत्री के संपर्क में हैं। वह जल्द ही सऊदी अरब के अपने समकक्ष से बात करेंगे।

सऊदी अरब की सरकार द्वारा शिया मौलवी निम्र अल निम्र सहित 47 लोगों को फांसी दिए जाने के बाद ईरान के साथ सऊदी अरब के संबंध और बिगड़ गए हैं। मौलवी की फांसी के विरोध में ईरान में प्रदर्शनकारी सऊदी अरब के वाणिज्यदूतावास के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

अर्नेस्ट ने कहा, “हमने मध्य पूर्व में बहुत उथल-पुथल और अस्थिरता देखी है।” उन्होंने सभी पक्षों से इन दूरियों को कम करने का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493