धनुष की फिल्म ‘कोडी’ की शूटिंग शुरू

चेन्नई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता धनुष की आगामी तमिल फिल्म ‘कोडी’ की शूटिंग मंगलवार से शुरू हो गई।

धनुष की राजनीति और रोमांच से भरी फिल्म में तृषा कृष्णन और शामली भी मुख्य भूमिका में हैं।

अभिनेता ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आप सबकी शुभकामनाओं के साथ दुरई सेंथिल कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कोडी’ की शूटिंग आज (मंगलवार) से शुरू हो गई है। संतोष नारायण के साथ पहली बार जुड़कर काफी खुशी हुई है।”

धनुष और तृषा पहली बार इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में तृषा नकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।

‘कोडी’ की शूटिंग का काम पूरा करने के साथ ही धनुष अगली फिल्म ‘वाडा चेन्नई’ की शूटिंग शुरू कर देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493