कई श्रीलंकाई आईएस में शामिल

कोलंबो, 5 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीलंका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ऐसी रपट मिल रही हैं कि कम से कम 36 श्रीलंकाई नागरिक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में शामिल होने के लिए सीरिया रवाना हो चुके हैं।

श्रीलंका के रक्षा सचिव करुणासेना हेतियाराछी ने कहा कि रपटों के मुताबिक ये श्रीलंकाई अपने परिजनों के साथ रवाना हुए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हेतियाराछी ने कहा, “उन्होंने कहा है कि वे तीर्थयात्रा पर जा रहे हैं, लेकिन मेरा मानना है कि इनमें से कुछ आईएस में शामिल हो चुके हैं।”

अबु शुरैह सैलानी नाम का आदमी पहला श्रीलंकाई था, जिसने आईएस की सदस्यता ली थी। माना जा रहा है कि सीरिया में जुलाई में हुए हवाई हमले में उसकी मौत हो चुकी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने तुरंत ही यह जांच करने का आदेश दिया था कि क्या सैलानी ने अकेले सीरिया जाकर आईएस में शामिल होने का फैसला किया था।

श्रीलंका के खुफिया विभाग ने हाल ही में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को एक गुप्त रपट सौंपी है। इसमें सीरिया जाने वाले श्रीलंकाइयों का ब्योरा दिया गया है।

श्रीलंका के मुस्लिम संगठन और समुदाय के नेता आईएस की निंदा करते रहे हैं। इनका कहना है कि आईएस सरगना अबु बक्र अल-बगदादी इस्लाम के मूल्यों की अवहेलना कर रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493