नाइजीरियाई कोच को टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

अबुजा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। नाइजीरिया फुटबाल टीम के कोच सनडे ओलेशेह ने रवान्डा में होने वाली अफ्रीकन नेशंस चैम्पियनशिप में टीम के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि नाइजीरियाई टीम को हराना काफी मुश्किल होगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नाइजीरिया के कोच ने कहा है कि 16 जनवरी से शुरू हो रही प्रतियोगिता के आखिर तक टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

मंगलवार को ओलेशेह ने कहा, “हमारी टीम काफी अच्छी है। मैं आश्वस्त हूं कि हम अच्छा खेल दिखाएंगे।”

उन्होंने कहा, “हमारी टीम हर चुनौती से लड़ने और प्रतियोगिता जीतने को तैयार है।”

नाइजीरियाई टीम दक्षिण अफ्रीका में चल रहे अपने अभ्यास सत्र से रवान्डा आएगी।

प्रतियोगिता में नाइजीरिया को ग्रुप सी में ट्यूनीशिया, नाइजर और गिनी के साथ रखा गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493