भदोही, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में माधोसिंह-अहिमनपुर रेलवे स्टेशन के बीच गोरीडीह मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी से ऑटो के टकराने से चालक की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ऑटो चालक ने इयर फोन लगाया हुआ था, जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका और उसकी चपेट में आ गया।
हादसे के बाद वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद रेल रूट जाम हो गया। माधोसिंह में विभूति एक्सप्रेस और ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मडुवाडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।
पुलिस के मुताबिक, जिले के औराई थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी के निवासी ओवेस अहमद उर्फ बाबा (25) माधोसिंह स्थित एक ट्रांसपोर्ट से मोटर पार्ट्स लोड कर मिजार्पुर जा रहा था। गोरीडीह मानवरहित क्रासिंग पर वह ऑटो को निकालने लगा। कान में इयरफोन लगा होने के कारण वह तेज गति से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी की आवाज नहीं सुन सका।
पुलिस ने बताया कि मालगाड़ी से टकराने से ऑटो के परखचे उड़ गए और ओवेस की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath