नई दिल्ली/श्रीनगर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह पिछले 14 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।
अस्पताल और मुफ्ती के पारिवारिक सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की।
सईद राष्ट्रीय राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पिछले करीब दो सप्ताह से भर्ती थे। उन्होंने यहां सुबह 9.10 बजे अंतिम सांस ली।
एम्स के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, “हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।”
श्रीनगर में मुफ्ती के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिस वजह से उनका निधन हो गया।
dharmpath.com dharmpath