नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath