सिडनी टेस्ट : तीसरा और अंतिम टेस्ट ड्रॉ, आस्ट्रेलिया ने 2-0 से जीती श्रृंखला

सिडनी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया श्रंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीत ली है।

सिडनी, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सिडनी क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया श्रंखला का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। इसके साथ ही आस्ट्रेलिया ने टेस्ट श्रृंखला 2-0 से जीत ली है।

बारिश से बाधित मैच में दोनों ही टीमों की एक-एक पारी ही खेली जा सकी जिसमें सिर्फ 150.1 ओवर ही फेंके गए।

टेस्ट के तीसरे और चौथे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका था। दूसरे दिन भी महज 11.2 ओवर ही फेंके जा सके थे। पांचवें दिन गुरुवार को वेस्टइंडीज ने अपने स्कोर 248 पर सात विकेट से आगे खेलना शुरू किया। दिनेश रामदिन (62) ने लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। रामदीन के अलावा वेस्टइंडीज की तरफ से क्रेग ब्रेथवेट ने 85 और कार्लोस ब्रेथवेट ने 69 रन बनाए। उनके अलावा कोई और बल्लेबाज अच्छा स्कोर नहीं बना सका।

वेस्टइंडीज की पहली पारी 330 रनों पर ढेर हो गई।

आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में लॉयन और ओ कैफी को तीन-तीन विकेट मिले। इनके अलावा जेम्स पेटिनसन को दो और जोस हेजलवुड को एक विकेट मिला। एक बल्लेबाज रनआउट हुआ।

टेस्ट के अंतिम दिन अपनी पहली पारी खेलने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (122) ने शुरू से तेज खेल खेला। उन्होंने सिडनी क्रिकेट मैदान पर अब तक का सबसे तेज शतक लगाया। उन्होंने 122 रन के लिए 103 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

आस्ट्रेलिया का पहला विकेट 100 रन के स्कोर पर गिरा। सलामी बल्लेबाज जोए बर्न्‍स (26) को वारिकन ने आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद मैदान पर आए मिशेल मार्श (21) ने वार्नर के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच वार्नर ने अपना तेज खेल जारी रखा।

वारिकन ने मार्श को आउट कर टीम को दूसरी सफलता दिलाई। मार्श के बाद श्रृंखला में पहली बार बल्लेबाजी करने आए पीटर नेविल ने मोर्चा संभाला।

मैच का ड्रॉ होना तय था, इसी को देखते हुए दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच खत्म करने का फैसला लिया। वार्नर 122 रनों पर और नेविल सात रन पर नाबाद लौटे।

इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने श्रंखला 2-0 से अपने नाम कर ली। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तूफानी शतक जमाने वाले वार्नर को मिला, जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब एडम वोग्स को दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493