उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में 17 फायर स्टेशन बनेंगे

भोपाल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की धार्मिक नगर उज्जैन में इस वर्ष होने वाले सिंहस्थ कुंभ में आग से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में 17 अस्थायी फायर स्टेशन बनाए जाएंगे।

आधिकारिक तौर पर गुरुवार को बताया गया है कि उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ (राशियों के विशेष योग के कारण उज्जैन के कुंभ को सिंहस्थ कहा जाता है) में आग से होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिए मेला क्षेत्र के सभी छह जोन और 22 सेक्टर में 17 अस्थायी फायर स्टेशन और 20 अस्थायी फायर पाइंट रहेंगे। फायर स्टेशनों के लिए हाईड्रेंट के स्थान का चयन किया जा रहा है।

बताया गया है कि सिंहस्थ में आने वाले वाहनों के लिए स्मार्ट पार्किं ग की व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं को मोबाइल एप द्वारा स्थान उपलब्धता की जानकारी मिलेगी। सिंहस्थ क्षेत्र में स्क्रीन पर पार्किं ग की उपलब्धता, वाहन कहां तक पहुंच सकेगा और सिंहस्थ का मार्ग सिंगल लेन होगा या डबल लेन, इसकी भी जानकारी वाहन चालकों को मोबाइल और डिस्प्ले बोर्ड पर मिलेगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, सिंहस्थ में 20 लाख लोगों के निवास के लिए मेला क्षेत्र विकसित किया जा रहा है तथा अधिकतम प्रतिदिन एक करोड़ व्यक्तियों के आने के मान से सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493