लखनऊ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी में गुरुवार की दोपहर कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ‘सद्भाव बढ़ाओ, अभाव मिटाओ’ पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में राज बब्बर और निर्मल खत्री भी शामिल हुए। यह पदयात्रा मनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर ईदगाह तक निकाली गई।
कांग्रेस की इस पदयात्रा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल खत्री, राज बब्बर, पन्नालाल पूनिया, प्रदीप माथुर आदि मौजूद रहे।
कांग्रेसियों ने इस पदयात्रा में ‘सद्भाव बढ़ाओ अभाव मिटाओ’ जैसे नारे भी लगाए। कांग्रेस की पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक भी शामिल हुए।
मनकामेश्वर मंदिर से निकली इस पदयात्रा का शिया कॉलेज नक्खास में पूर्व अध्यक्ष अली आसिफ जमा रिजवी और उनके समर्थकों ने स्वागत किया।
dharmpath.com dharmpath