अमित जोगी का निष्कासन गलत : अमरजीत भगत

अंबिकापुर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में सीडी कांड और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ बयानबाजी के आरोप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधायक अमित जोगी के निष्कासन व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को निष्कासित करने के पारित प्रस्ताव पर जोगी समर्थक माने जाने वाले सीतापुर के विधायक अमरजीत भगत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संक्रमण काल से गुजर रही है। ऐसे समय में विधायक अमित जोगी पर कार्रवाई दुखद है। पार्टी को इस मामले में पुनर्विचार करना चाहिए।

विधायक अमरजीत भगत ने कहा कि पार्टी को आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। किसी ऐसे मामले में एक विधायक को और प्रदेश के ही नहीं राष्ट्रीय नेता के खिलाफ कार्रवाई किया जाना पार्टी हित में नहीं है। विधायक भगत ने कहा है कि पार्टी को एक बार फिर विचार करने की जरूरत है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493