पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक पप्पू ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर अरुण कुमार (18), विक्कू लाल (28) व विपत (28) को साथ लेकर अलीगंज बिजुआ रोड से गुजर रहा था। सुबह कोहरे व तेज रफ्तार की वजह से ग्राम मूड़ा सवारान के निकट ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर बस्तौली साइफन में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि अरुण, विक्कू व विपत की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath