बेंगलुरु में अलकायदा का आतंकवादी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने आतंकवादी गुट अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकवादी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलकायदा के इस आतंकवादी की पहचान मौलाना अंजर शाह के रूप में हुई है, जिसे बुधवार रात गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, वह देश में आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहा था। अलकायदा का मंसूबा कुछ प्रमुख नेताओं को निशाना बनाना है। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी आतंकवादी हमले की साजिश थी।

शाह को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया और उसे शुक्रवार को यहां पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493