शिमला के बाजार में आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक

शिमला, 8 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार तड़के एक बाजार की छह दुकानों में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।

हालांकि, आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजे लोअर बाजार में आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में चार घंटे से अधिक का समय लगा।

दमकलकर्मी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस ने बाद में आसपास की दुकानों की घोराबंदी की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493