भाजपा ने 15 साल बाद चंडीगढ़ महापौर पद पर जीत दर्ज की

चंडीगढ़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 15 साल बाद चंडीगढ़ के मेयर पद पर जीत दर्ज की, जब भाजपा-अकाली दल गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार अरुण सूद शुक्रवार को इस पद पर निर्वाचित हुए।

सूद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश बस्सी को छह मतों से हराया।

भाजपा ने महापौर, वरिष्ठ उप महापौर व उप महापौर तीनों पदों पर जीत दर्ज की।

चंडीगढ़ नगर निगम में 35 पार्षद हैं, जिनमें नौ पार्षद मनोनीत हैं। एक मत चंडीगढ़ सांसद का है, जो भाजपा की किरण खेर हैं।

शुक्रवार को डाले गए 36 मतों में से सूद को 21, जबकि बस्सी को 15 मत मिले।

भाजपा के दाविश मौदगिल वरिष्ठ उप महापौर निर्वाचित हुए, जबकि हरदीप सिंह उप महापौर निर्वाचित हुए।

इस बार भाजपा की जीत की संभावनाएं बेहद अधिक थीं, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा तथा पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सहित भाजपा व अकाली दल के दिग्गज नेता संयुक्त उम्मीदवार की जीत के लिए प्रचार कर रहे थे।

हालांकि 35 सदस्यीय सदन में भाजपा-अकाली दल के 15 पार्षद हैं, लेकिन इस चुनाव में नौ मनोनीत पार्षदों की भूमिका अहम रही। पिछले कुछ वर्षो से कांग्रेस महापौर के पद पर जीत दर्ज करती आ रही थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493