श्रीलंका के सुधार एजेंडे की संयुक्त राष्ट्र ने की प्रशंसा

संयुक्त राष्ट्र के मुख्य प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि बान ने गुरुवार को देश में राजनीतिक परिवर्तन की पहली वर्षगांठ पर श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, सरकार व देश की जनता को बधाई दी।

बयान के मुताबिक, श्रीलंका के सुधार एजेंडे का मकसद देश के लोगों को स्थायी शांति, स्थिरता व समृद्धि प्रदान करना है।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी को स्वीकार्य दीर्घावधि के राजनीतिक समाधान की प्राप्ति के लिए श्रीलंका सरकार के प्रयास का समर्थन किया और उनके द्वारा संविधान में सुधार के लिए घोषणाओं का स्वागत किया।

बयान के मुताबिक, “उन्होंने वार्ता में सबको शामिल किए जाने और विश्वास की भावना में समर्थन के लिए सभी पक्षों का आह्वान किया।

एक साल पहले देश में राष्ट्रपति पद की बागडोर संभालने वाले सिरिसेना ने देश में हुए गृह युद्ध के अंतिम चरण में कथित युद्ध अपराधों की जांच के लिए एक घरेलू प्रणाली के गठन का संकल्प लिया है।

श्रीलंका सरकार ने गुरुवार को कहा कि वह अगले सप्ताह एक घरेलू जवाबदेही प्रक्रिया की शुरुआत करेगी।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, संघर्ष के दौरान कम से कम 40 हजार तमिल नागरिक मारे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493