उप्र : महिला डाक्टर पर नवजात की हत्या का आरोप

पीड़िता ने अपर निदेशक स्वास्थ्य को एक बार फिर स्मरणपत्र भेजते हुए महिला डाक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एडी (हेल्थ) को दिए गए शिकायती पत्र में मोहल्ला सरायपुरा निवासी प्रीति जैन पत्नी प्रमोद जैन ने बताया कि उसकी बहू रिचा जैन का दूसरी बार प्रसव कराने के लिए जिला महिला चिकित्सालय में दाखिल किया गया। 20 अक्टूबर, 2015 को रात करीब 3 बजे रिचा को प्रसव पीड़ा हुई तो उन्होंने चिकित्सालय में तैनात महिला डाक्टर से उपचार की बात कही।

आरोप है कि सुबह करीब 6 बजे तक किसी भी महिला डाक्टर व स्टाफ ने उसकी पुत्री को नहीं देखा और जब महिला डाक्टर आईं तो उन्होंने ऑपरेशन की बात कही।

आरोप है कि महिला डाक्टर द्वारा प्रसव ऑपरेशन करने के नाम पर पंद्रह हजार रुपये अतिरिक्त की मांग की गई। रुपये न देने पर लापरवाही बरते जाने से मृत संतान पैदा हुई। पीड़ित महिला ने महिला डाक्टर के खिलाफ लापरवाही बरतने व अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की है।

महिला चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ डॉ. सतेंद्र कुमार से जांच कराई। अब जांच रिपोर्ट प्रशासन तक पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है, ताकि रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493