शाहरुख, ऋतिक के साथ काम करना चाहतीं हैं कैटरीना

मुंबई, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इस बात की न तो पुष्टि की है और न ही खंडन किया है कि वह शाहरुख की फिल्म ‘डॉन 3’ में काम कर रही हैं या नहीं, या फिर ऋतिक रोशन के साथ कबीर खान की फिल्म में है या नहीं। लेकिन उन्होंने कहा है कि वह इन फिल्मों में काम करने के लिए बेताब हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह ‘डॉन 3’ में हैं, उन्होंने कहा, “अगर यह सच है तो यह अविश्वसनीय है। यह मेरे लिए अच्छी खबर है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कबीर खान की अगली फिल्म में ऋतिक के साथ नजर आएंगी? इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा, “ये दोनों अद्भुत फिल्में हैं। मैं इसके लिए प्रार्थना करूंगी।”

कैटरीना ने रेडियो स्टेशन पर संवाददाताओं से बातचीत की, जहां वह अपनी फिल्म ‘फितूर’ के प्रचार के लिए पहुंची थीं। उन्होंने इससे पहले यश चोपड़ा की फिल्म ‘जब तक है जान’ और ‘जिन्दगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

उल्लेखनीय है कि शुरुआत में दावा किया गया था कि प्रियंका चोपड़ा ‘डॉन’ के सीक्वल में नहीं होंगी। इससे पहले वह दोनों फिल्मों का हिस्सा रही हैं, वहीं फरहान ने पिछले साल नवंबर में दावा किया कि शाहरुख का नाम तय होने के अलावा फिल्म को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

कैटरीना की ‘फितूर’ के बाद अगली फिल्म ‘बार बार देखो’ अगले साल रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493