‘स्टार वॉर्स : एपिसोड आठ’ में बेल पाउले मुख्य भूमिका की दावेदार

लॉस एंजेलिस, 9 जनवरी (आईएएनएस)। 2015 की ‘द डायरी ऑफ अ टीनेज गर्ल’ के लिए मशहूर अभिनेत्री बेल पाउले को स्टार वॉर्स श्रृंखला की अगली फिल्म ‘स्टार वॉर्स : एपिसोड आठ’ में एक प्रमुख भूमिका का दावेदार माना जा रहा है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, पाउले को इस श्रृंखला के आठवें संस्करण की फिल्म में प्रमुख भूमिका का दावेदार माना जा रहा है।

इससे पूर्व अंग्रेजी अभिनेत्री गुगु मबाथा-रॉ को इस किरदार के लिए चुने जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

इस किरदार के बारे में अभी प्रशंसकों के सामने खुलासा नहीं किया गया है।

केवल पाउले और मबाथा रॉ ही इस भूमिका के लिए प्रमुख दावेदार नहीं हैं, बल्कि इससे पूर्व ‘ऑर्फन ब्लैक’ की स्टार ततियाना मसलैनी, ‘जेन द वर्जिन’ की जिना रॉड्रिग्ज और ‘मी अर्ल एंड द डाइंग गर्ल’ की ओलिविया कुक भी इस किरदार की दौड़ में शामिल थीं।

हालांकि अभी तक डिजनी और ‘ल्यूकासफिल्म’ में से किसी ने भी खबरों की पुष्टि नहीं की है।

रियान जॉनसन निर्देशित फिल्म अमेरिका में 26 मई, 2017 को रिलीज की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493