शिलांग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। यहां शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
शिलांग, 9 जनवरी (आईएएनएस)। यहां शनिवार को हुए एक बम विस्फोट में एक महिला सहित छह लोग घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “विलियम नगर बाजार में अपराह्न् 1.15 बजे के आसपास हुए देसी बम विस्फोट में एक महिला सहित कुल छह लोग घायल हो गए।”
विलियम नगर, मेघालय में ईस्ट गारो हिल्स जिले का मुख्यालय है।
अधिकारी ने यह भी कहा कि संदेह है कि यह विस्फोट गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी के सदस्यों ने किया है। यह एक आतंकी गुट है।
dharmpath.com dharmpath