उप्र : दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला

विवाहिता ने खुद सहावर थाना पहुंचकर अपने पति, ससुर, ननद समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सहावर थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कासगंज के पहाड़पुर माफी गांव की निवासी जयपाल की पुत्री कल्लो ने बताया है कि उसकी शादी एक जुलाई, 2014 को सहावर क्षेत्र के नगला लोचन गांव निवासी चूड़ामन के बेटे सुखवीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज में बाइक और नकदी की मांग करने लगे।

वहीं मांग पूरी न होता देख ससुराल वाले विवाहिता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। विवाहिता ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व ससुरालवालों ने उसे जमकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और पूरे मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी।

सहावर थाना पहुंचकर उसने पुलिस को भी तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुखवीर, ससुर चूरामन, ननद लता, राजाराम पुत्र नामालूम, राकेश पुत्र चूरामन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493