छत्तीसगढ़ की 7 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को हरी झंडी

केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद अब इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण और उन्नयन की राह खुल गई है। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर रायपुर-सिमगा लगभग 48.58 किलोमीटर, सिमगा-सरगांव 42.44 किलोमीटर, सरगांव-बिलासपुर 35.50 किलोमीटर, चिल्फी-कवर्धा 50.80 किलोमीटर, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 पर कटघोरा-शिवनगर 80.83 किलोमीटर, शिवनगर-अम्बिकापुर 52.40 किलोमीटर और राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 पर सूरजपुर-अम्बिकापुर 32 किलोमीटर सड़क शामिल हैं। इन सभी सड़कों का उन्नयन इस राशि से किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर सिमगा में आयोजित समारोह में इन सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। समारोह सिमगा के उन्मुक्त खेल मैदान में दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में केंद्रीय इस्पात एवं खान राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, रायपुर के लोकसभा सांसद रमेश बैस, राजनादगांव के लोकसभा सांसद अभिषेक सिंह, दुर्ग के लोकसभा सांसद ताम्रध्वज साहू, कोरबा के लोकसभा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, बिलासपुर के सांसद लखनलाल साहू और सरगुजा के सांसद कमलभान सिंह मरावी सहित छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष और विधायक शिवरतन शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493