ब्यूनस आयर्स, 10 जनवरी (आईएएनएस)। विश्व की सबसे कठिन मानी जाने वाली मोट रैली-डकार रैली के दौरान एक दर्शक की मौत की खबर है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक फ्रांस के चालक लियोनेल बाउड की मित्सुबीशी एसयूवी से टकराने के कारण 63 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
यह दुर्घटना रैली के सातवें चरण के दौरान हुई। शनिवार को बोलीविया के शहर यूनी और अर्जेटीना के शहर साल्टा के बीच की 83 किलोमीटर की दूरी (चरण) के दौरान यह टक्कर हुई।
अब तक इस रैली में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन बच्चे और एक गर्भवती महिला भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath