फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर बम की बात अफवाह निकली

लखनऊ, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर रेलवे स्टेशन को उड़ा देने की धमकी भरा एसएमएस मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित इस स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना के बाद पूरे स्टेशन पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक छानबीन के दौरान हालांकि कुछ नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, कानपुर व इलाहाबाद रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाले फतेहपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी रविवार पूर्वाह्न् लगभग 11.30 बजे दी गई। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) को सूचना मिली की फतेहपुर रेलवे स्टेशन को उड़ाने के लिए कहीं बम रखा गया है।

इसके बाद जीआरपी एवं आरपीएफ के साथ मिलकर पुलिस ने पूरे स्टेशन की गहन छानबीन की।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने बताया कि बम की अफवाह फैलने के बाद एहतियात के तौर पर पूरे स्टेशन परिसर की बम निरोधक दस्ते से जांच कराई गई है। फिलहाल कुछ भी नहीं मिला है।

उन्होंने बताया, “100 नंबर पर भी स्टेशन को उड़ाने की धमकी भरा फोन आया था। फोन की लोकेशन फतेहपुर जिले के क्षेत्र की मिली है। अब इस तरह की दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493