पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित हनुमान मंदिर से दूर रहने से इंकार करने पर एक दलित दम्पति की बुरी तरह पिटाई करने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने रविवार को बताया कि राजेश कुमार और उनकी पत्नी शीला देवी की शिकायत पर दशरथ चौधरी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दम्पति का आरोप है कि जोदावन छापर गांव में कुछ प्रभावशाली लोगों ने लोहे की छड़ों से उनकी पिटाई की, जिन्होंने उन्हें अछूत होने के कारण हनुमान मंदिर में पूजा करने से मना किया था।
dharmpath.com dharmpath