ईरान के हस्तक्षेप का समाधान निकालेंगे खाड़ी देश

गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों ने शनिवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद में वर्तमान में खाड़ी देशों व ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

मंत्रियों ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से ईरान द्वारा आतंकवाद का समर्थन करने, जीसीसी सदस्य देशों व क्षेत्र के अन्य देशों के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी करने, ताकत का इस्तेमाल कर भयभीत करने सहित क्षेत्र को अस्थिर करने की गतिविधियों को बंद करने के लिए उसे बाध्य करने की अपील की।

सऊदी अरब द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में एक शिया धर्मगुरु निम्र बकर अल-निम्र को मौत की सजा देने के बाद खाड़ी देशों व ईरान के संबंध और तनावपूर्ण हो गए हैं, जिसके बाद ईरानी प्रदर्शनकारियों ने सऊदी अरब के तेहरान व मशाद में राजनयिक मिशनों पर हमले किए।

इस घटना के प्रतिक्रिया स्वरूप सऊदी अरब ने ईरान के साथ सभी कूटनीतिक संबंध समाप्त कर लिए, जबकि अन्य खाड़ी देशों ने या तो ईरान के राजदूतों को तलब किया या उन्हें वापस बुला लिया और इस घटना की निंदा की।

बैठक के दौरान, मंत्रियों ने सऊदी अरब के प्रति पूर्ण सहयोग जताया और कहा कि जीसीसी के सदस्य देश ईरान में सऊदी अरब के राजनयिक मिशनों पर हमले के मामले के समाधान के लिए और कदम उठाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493