यह दर 2015 के लिए लक्षित महज 4.5 फीसदी (दो प्रतिशतांक ऊपर या नीचे की संभावना के साथ) दर से काफी अधिक है, यानी यह दर 6.5 फीसदी से अधिक नहीं रहनी चाहिए थी। महंगाई दर 2014 में 6.41 फीसदी ही थी।
महंगाई दर के लिए आंके जाने वाले 13 शहरी क्षेत्रों में से सात क्षेत्रों में गत वर्ष महंगाई दर 10 फीसदी से अधिक रही। पराना प्रांत की राजधानी क्यूरिटिबा की महंगाई दर गत वर्ष सर्वाधिक 12.58 फीसदी रही।
इस दौरान मकानों की कीमत 18.3 फीसदी बढ़ी तथा खाद्य वस्तु और परिवहन सेवाओं की कीमत क्रमश: 12 और 10.1 फीसदी बढ़ी।
गत वर्ष ब्राजील को कई आर्थिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ा है। महंगाई दर बढ़ने के अलावा देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तीन फीसदी संकुचन का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath