मप्र : जैन मंदिर से 50 मूर्तियां चोरी

दतिया, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित जैन मंदिर से चोरों ने 50 मूर्तियां चुरा ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चोरों ने बसई थाना क्षेत्र के नयाखेड़ा स्थित जैन मंदिर में धावा बोला और मंदिर के भीतर रखी विभिन्न धातुओं की 50 मूर्तियां लेकर चंपत हो गए हैं। चोरों के स्थानीय होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक इरशाद बली ने आईएएनएस को बताया, “मंदिर से जो मूर्तियां चोरी गई हैं, वे विभिन्न श्रद्घालुओं द्वारा रखी हुई प्रतिमाएं हैं। इनका कोई ऐतिहासिक या पुरातात्विक महत्व नहीं है। यह बात जैन समाज के लोगों ने बताई है। पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इस वारदात में स्थानीय लोगों के शामिल होने की आशंका है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493