नियंत्रण रेखा पर विस्फोट, सेना के 2 पोर्टर घायल

श्रीनगर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के लिए काम कर रहे दो पोर्टर घायल हो गए।

श्रीनगर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास रविवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना के लिए काम कर रहे दो पोर्टर घायल हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने श्रीनगर में आईएएनएस से कहा, “सेना के लिए काम कर रहे दो पोर्टर केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड़ की मरम्मत कर रहे थे। उसी दौरान एक बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ और वे घायल हो गए।”

दोनों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, एक पोर्टर को गंभीर चोटें आई हैं।

नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ रोकने के लिए लगाई गई बाड़ जाड़े में भारी हिमपात के कारण क्षतिग्रस्त हो जाती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493