‘पठानकोट आतंकी हमले के तार खोजे पाकिस्तान’

इस्लामाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के समाचार पत्र ‘द नेशन’ ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार इस बात का पता लगाए कि पठानकोट में भारतीय वायुसैनिक अड्डे पर हमला करने वाले दहशतगर्दो ने पाकिस्तान में किससे फोन पर बात की थी।

इस्लामाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के समाचार पत्र ‘द नेशन’ ने कहा है कि पाकिस्तान सरकार इस बात का पता लगाए कि पठानकोट में भारतीय वायुसैनिक अड्डे पर हमला करने वाले दहशतगर्दो ने पाकिस्तान में किससे फोन पर बात की थी।

द नेशन ने अपने संपादकीय में लिखा है, “कम से कम, पाकिस्तान अपने लंबे-चौड़े खुफिया तंत्र का इस्तेमाल यह पता लगाने के लिए कर सकता है कि सीमा के इस तरफ से किसने बात की थी, जिनके बारे में कहा जा रहा है कि बात करने वाले आतंकियों के आका थे।”

अखबार ने लिखा है, “सरकार उन इलाकों पर धावा बोल सकती है जहां से फोन काल की गई थी ताकि आतंकी समूहों को बाहर निकाला जा सके।”

लेकिन, अखबार ने इस बात का संज्ञान लिया है कि पाकिस्तान ने पठानकोट हमले के आतंकी हमले से कथित पाकिस्तानी तार के जुड़े होने के बारे में भारत से और सबूत मांगा है।

द नेशन ने लिखा है कि भारत का मानना है कि उसके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियां ‘कार्रवाई योग्य खुफिया सूचनाएं हैं’। जबकि, पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि ये इतनी पर्याप्त नहीं हैं कि इनके बल पर अभी कोई कार्रवाई की जा सके।

संपादकीय में कहा गया है, “साफ है कि दी गई सूचनाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन ऐसा लग रहा है कि हमले के बारे में दोनों सरकारें अलग-अलग रास्ते पर चल पड़ी हैं।”

अखबार ने जांच के सिलसिले में सबूत को लेकर दोनों देशों के बीच के विवाद को हल करने के लिए कहते हुए लिखा है कि दोनों देशों की सरकारों को अपने-अपने यहां हो रही जांच के बारे में एक-दूसरे को जानकारी देते रहना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493