पटना, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह धूप रही। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों के दौरान तापमान सामान्य रहने तथा रात्रि तापमान में मामली गिरावट के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बिहार के अन्य शहर भागलपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और पूर्णिया में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, एक दिन पहले रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री, पूर्णिया में 24.2 डिग्री और भागलपुर में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath