मध्य प्रदेश में धूप

भोपाल, 11 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य इलाकों में सोमवार सुबह धूप खिली रही, जिसने ठंड से राहत दिलाई। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान शीतलहर के साथ कोहरा छाने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। सोमवार को सर्द हवाओं का असर बना रहा। धूप ने काफी राहत दिलाई। राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह उत्तर दिशा की ओर से आ रही हवाएं बताई गईं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चम्बल और सागर संभाग के कुछ जिलों में कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने का अनुमान जताया है।

राजधानी भोपाल में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री, इंदौर में 12.5 डिग्री, ग्वालियर में 7.7 डिग्री और जबलपुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, एक दिन पहले रविवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री, इंदौर में 28.5 डिग्री, ग्वालियर में 27.9 डिग्री और जबलपुर में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493