साथियों की बूट में शौच किया करते थे बालोटेली

मिलान, 11 जनवरी (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब इंटर मिलान के पूर्व मिडफील्डर ब्राजील के कार्लोन ने सोमवार को खुलासा किया कि उनके साथी और इटली टीम के सदस्य मारियो बालोटेली साथियों की बूट में शौच किया करते थे।

कार्लोन ने 2008 में इंटर मिलान के साथ करार किया था लेकिन वह क्लब के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे। बाद में कार्लोन को लोन पर एजाक्स और पाराना भेज दिया गया।

कार्लोन ने बालोटेली के साथ बिताए गए समय को याद किया। कार्लोन ने कहा, “बालोटेली काफी अच्छा इंसान और बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं लेकिन उनकी कुछ आदतें अजीब थीं। वह ट्रेनिंग के लिए सबसे पहले पहुंचते थे और साथियों की बूटों में पेशाब कर दिया करते थे। यह काफी हास्यास्पद था।”

बालोटेली बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं लेकिन उनका करियर मैदान के अंदर और बाहर के विवादों से भरपूर रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493