गोवा में नए हवाईअड्डे का निर्माण सितंबर से

पणजी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। गोवा के उत्तर में मोपा पठार में नए ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का निर्माण कार्य इस साल सितंबर से शुरू हो जाएगा।

गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सिन्हा ने यहां गोवा विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, “पर्यटकों की आबादी गोवा की आबादी से तीन गुना अधिक है। बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने तथा और अधिर घरेलू एवं विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ-साथ डाबोलिम हवाईअड्डे में भीड़ के निपटारे के लिए मोपा में एक ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे का प्रस्ताव रखा गया है।”

राज्यपाल ने कहा, “मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है और इसका निर्माण कार्य सितंबर 2016 से शुरू होगा।”

सिन्हा ने यह भी कहा कि पर्यटन, गोवा अर्थव्यवस्था का आधार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493