गोवा : कांग्रेस नेता को हिरासत में लेने के खिलाफ प्रदर्शन

पणजी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रमाकांत खलप को गोवा विधानसभा परिसर में हिरासत में ले लिया। इसे लेकर कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस विधायक एलेक्सो लौरेंको ने विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा, “पुलिस ने खलप को प्रेस रूम में बंधक बनाकर रखा है। वह एक पूर्व विधायक हैं। उनके साथ पुलिस को इज्जत से पेश आना चाहिए। उन्हें इस प्रकार से हिरासत में रोक कर नहीं रखा जा सकता।”

खलप कथित रूप से गोवा शिक्षा विभाग पर अपने शिक्षण संस्थानों के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। जब वह विधानसभा में घुसने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस और मार्शलों ने उन्हें रोक लिया।

मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारेसकर ने कांग्रेस नेता और एच.डी. देवेगौड़ा नीत सरकार के पूर्व मंत्री को हिरासत में लेने का बचाव करते हुए विधानसभा में कहा, “एक आदमी जो उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहा है। उसे विधानसभा परिसर की शुचिता का ख्याल रखना चाहिए। उन्हें यहां धरना-प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493