2015 में ई-शासन का दोगुने लोगों ने उठाया लाभ

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। सूचना व प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि भारत में ई-शासन की सुविधा से इलेट्रॉनिक लेनदेन का लाभ उठाने वालों की संख्या 2015 में बढ़कर दोगुनी हो गई।

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। सूचना व प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि भारत में ई-शासन की सुविधा से इलेट्रॉनिक लेनदेन का लाभ उठाने वालों की संख्या 2015 में बढ़कर दोगुनी हो गई।

मंत्री ने कहा, “सरकारी वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक 2014 में ई-ताल (इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन व विश्लेषण लेयर) पर 3.53 अरब लेनदेन किए गए जो 2015 में बढ़कर लगभग दोगुना यानी 6.95 अरब हो गया। यह तकनीक के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को दर्शाता है।”

उन्होंने यह बातें यहां फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित ‘आई-भारत 2015 सम्मेलन’ को संबोधित करने के दौरान कही।

मंत्री ने कहा, “भारतीय लोगों को तकनीक की अच्छी समझ है। पहले वे इसे देखते हैं, फिर वे इसे समझते हैं और आखिरकार वे इसके प्रयोग का आनंद लेने लगते हैं। भारतीय स्वभाव से ही प्रगतिशील होते हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493