इस्तांबुल में विस्फोट, 10 मरे (लीड-1)

इस्तांबुल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इस्तांबुल में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय सुल्तानअहमत जिले में मंगलवार को एक जबर्दस्त विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई।

‘बीबीसी’ और एजेंसी सिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में सुल्तानअहमत जिले में हुए विस्फोट में 15 लोगों के घायल होने की बात कही। कुछ रिपोर्टों में कहा गया कि इस जानलेवा हमले को संभवत: एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया है।

सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि अन्य हिस्सों में भी विस्फोट की आवाजें सुनी गईं। घायलों में जर्मनी के भी कई पर्यटक बताए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493