बिहार में सीमेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

सीतामढ़ी, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुप्पी सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार को हथियारबंद अपराधियों ने एक सीमेंट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार, सीमेंट व्यवसायी उदय सिंह बराही बाजार स्थित अपने सीमेंट की दुकान में बैठे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फारयरिंग कर दी।

पुलिस उपाधीक्षक (सदर) राजीव कुमार ने बताया कि गोली लगने से गंभीर रूप से घायल उदय सिंह को रीगा प्रखंड स्थित एक अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

डीएसपी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493