भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा चीन : जिनपिंग

शी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के 18वें अनुशासन निरीक्षण क्रेंद्रीय आयोग (सीपीसी) के तीन दिवसीय पूर्ण अधिवेशन के आगाज के अवसर पर यह बात कही।

शी ने कहा, “सभी पार्टी सदस्यों को सीपीसी की केंद्रीय समिति की भ्रष्टाचार रोधी इच्छा शक्ति, अभियान की उपलब्धियों, इसके सकारात्मक प्रभाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई में विश्वास रखना चाहिए।”

वार्षिक भ्रष्टाचार विरोधी सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ भ्रष्टाचार रोधी नेता और पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य वांग क्यूशान ने की।

प्रधानमंत्री ली केकियांग, पोलित ब्यूरो सदस्य लियु युनशन और जंग गओली और ‘नेशनल पीपुल्स कांग्रेस’ की स्थायी समिति के अध्यक्ष झांग देजियांग ने भी सत्र में भाग लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493