वेस्ट बैंक में 2 फिलिस्तीनियों को गोली मारी, मौत

हेबरॉन के निकट बेईत अनून गांव के बाहर एक फिलिस्तीनी युवक को इजरायली सुरक्षाबलों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। यह वही जगह है, जहां अधिकांश फिलिस्तीनी हमले हुए हैं।

इजरायली सेना ने कहा कि हेबरॉन के पूर्व में एक संदिग्ध एक इजरायली सैनिक को चाकू मारने की कोशिश कर रहा था। इस घटना में कोई इजरायली सैनिक नहीं घायल हुआ।

फिलिस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, गुरुवार तड़के वेस्ट बैंक के शहर बेतलेहम के निकट बेत जाला में एक फिलिस्तीनी युवक को इजरायली सेना ने एक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।

पीड़ित का नाम सोरूर अहमद (21) था, जो निकट के शरणार्थी शिविर में रह रहा था। इजरायली सेना से मुठभेड़ के दौरान उसकी मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493