मप्र : मैहर उपचुनाव 13 फरवरी को

भोपाल, 12 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सतना जिले की मैहर विधानसभा के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यहां मतदान 13 फरवरी को और मतगणना 16 फरवरी को होगी।

निर्वाचन आयोग के कार्यालय से दी गई जानकारी में बताया गया है कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सतना जिले व निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।

घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 20 जनवरी को उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र जमा कराने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नामांकनपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी है।

नामांकनपत्रों की जांच का कार्य 28 जनवरी को होगा तथा 30 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। निर्वाचन संबंधी सभी प्रक्रिया 18 फरवरी तक पूरी कर ली जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493